अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की आतंकियों ने की साजिश……. हाईवे से आइईडी बरामद

देश में अमरनाथ यात्रा काफी पवित्र और हिंदू धर्म में बड़ी यात्रा मानी जाती है और यह अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने काफी बड़ी साजिश रची थी जिससे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। बता दे कि सोमवार रात 12:30 बजे सुरक्षा बलों ने जम्मू के नगरोट मे आइईडी बरामद की और उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। बता दें कि यदि इसे बरामद करने में 3 घंटे की और देरी हो जाती तो जम्मू में एक बड़ी आतंकी वारदात हो सकती थी। वही आइईडी बरामद होने के बाद पूरे हाईवे पर सघन तलाशी चेकिंग अभियान चलाया गया।

Advertisements

जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से तड़के सुबह 3:30 बजे अमरनाथ का जत्था कश्मीर के लिए रवाना होता है इससे पहले हाईवे की जांच होती है सोमवार मध्यरात्रि के बाद भी सुरक्षा बल नगरोटा के पास हाईवे को खगाल रहे थे इसी दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई दी और आइईडी बरामद हुई।