हैरतअंगेज:- उत्तराखंड के इस क्षेत्र में सात महीने के बच्चे के पेट में पल रहा था भ्रूण…..डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया नया जीवन

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो काफी हैरतअंगेज करने वाली खबर है। यहां 7 महीने के बच्चे के पेट में लगातार भ्रूण बढ़ रहा था और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन कर उसे एक नया जीवन दिया है। 7 महीने के बच्चे में यह असामान्य घटना है।

बच्चे का पेट लगातार बढ़ रहा था जिसे देखकर परिजन भी काफी हैरान थे। उन्होंने कई जगह पेट को दिखाया मगर बाद में यह बात सामने आई कि उसके पेट में भ्रूण है तभी हिमालय अस्पताल जॉलीग्रांट में डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन किया। बच्चे के बढ़ते पेट की तरफ जब मां का ध्यान गया तो उसने शुरू में उसे नजर अंदाज कर दिया लेकिन जब पेट लगातार बढ़ रहा था तो चिकित्सकों को दिखाने के बाद पता चला कि उसके पेट में भ्रूण है। ऐसी घटना असामान्य है इसे फिटस इन फ़ीटू कहते हैं। डॉक्टर संतोष सिंह के अनुसार फिटस इन फ़ीटू मानव भ्रूण विकास की एक अत्यंत असामान्य घटना है इसमें अज्ञात वजह से भ्रूण विकास के समय एक भ्रूण दूसरे के अंदर विकसित होने लगता है बिल्कुल एक परजीवी की तरह और अल्ट्रासाउंड से मां के गर्भ में इसका पता लगाया जा सकता है लेकिन ऐसा अधिकतर देखा जाता है कि जन्म के बाद ही इसका पता चलता है और यही घटना देहरादून में भी हुई है। जैसे ही बच्चे के पेट में भ्रूण का पता चला डॉक्टरो ने ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है।