पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली| दिल्ली सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध के खिलाफ दाखिल याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया| शीर्ष अदालत ने कहा कि कृपया लोगों को ताजी हवा में सांस लेने दें| उत्सव के कई अन्य तरीके हैं|


जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने कहा मामले पर बाद में विचार किया जाएगा| भाजपा सांसद मनोज तिवारी के वकील ने दलील दी कि पराली जलाने से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है|
याचिका में दलील दी गई कि कोर्ट के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार के आदेश के बावजूद विभिन्न राज्य सरकारों ने वर्ष 2021 में पटाखों के भंडार बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था| अब फिर से दिल्ली सरकार ने यही फैसला किया है|