यहां इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोपी प्रवक्ता निलंबित

lत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी राजकीय इंटर कॉलेज झनकट के अंग्रेजी के प्रवक्ता नफीस अहमद को विभाग ने निलंबित कर दिया है|
बता दें शिक्षक को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्य शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है| अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं|

Advertisements


दरअसल, जीआईसी झनकट के शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आने के बाद बीते दिनों अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा| गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर स्कूल गेट पर ताला लगा दिया था| अभिभावकों ने शिक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे| जिसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
अब जारी आदेश के मुताबिक मामले में सीईओ और बीईओ के पत्र के साथ ही 4 सदस्यीय जांच समिति की जांच एवं कोतवाली में दर्ज एफआईआर के आधार पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है| निदेशालय को उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट में शिक्षक पर स्कूल की छात्रा ने अभद्रता एवं अमर्यादित व्यवहार किए जाने का आरोप है| जिसके आधार पर आरोपी प्रवक्ता को निलंबित कर दिया गया है|