सिंगल विंडो सिस्टम -: अब पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग से उत्तराखंड को मिलेगा जीएसटी से राजस्व

अब उत्तराखंड को पर्यटन टूर पैकेज की बुकिंग पर जीएसटी का लाभ मिलेगा| ट्रैवल और टूर पैकेज में ईज माय ट्रिप गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करेगा| आने वाले 2 साल में इससे लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा|

Advertisements


दरअसल, ईज माय ट्रिप ने इसके लिए सरकार को प्रस्ताव दिया है| चार धाम यात्रा में हर साल बाहरी राज्यों से लाखों तीर्थ यात्री उत्तराखंड आते हैं, लेकिन यह यात्री टूर पैकेज की बुकिंग अपने राज्य के ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से करते हैं| इन सेवाओं पर लगने वाली जीएसटी का लाभ उत्तराखंड को नहीं मिलता|


ईज माय ट्रिप के सीईओ रिकांत पट्टी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान सरकार को गोवा की तर्ज पर उत्तराखंड में टूर पैकेज के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है| ईज माय ट्रिप पर्यटन के लिए पैकेज उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल चला रही है| इसमें हजारों ट्रैवल एजेंसियां जुड़ी है|


बता दें, आने वाले 2 साल में उत्तराखंड में एक हजार लोगों को टूर पैकेज और परिवहन क्षेत्र में व्यवसाय जोड़ा जाएगा| स्थानीय लोगों को इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए बैंक से ऋण लेना है तो ईज माय ट्रिप गारंटी देगा| इसके लिए एक अलग से फंड बनाया जाएगा| टूर पैकेज में सिंगल विंडो सिस्टम को लागू करने से प्रदेश सरकार को जीएसटी से मिलने वाला राजस्व का लाभ मिलेगा|