श्रीकांत त्यागी केस -: हरिद्वार-ऋषिकेश से जुड़े तार! , पुलिस अलर्ट

देहरादून| भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी नोएडा में महिला से अभद्रता करने के मामले में फरार चल रहे हैं| अभी तक उसके उत्तराखंड में होने की पुष्टि नहीं हो पाई है| उत्तराखंड पुलिस इस प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं| पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने कहा कि रविवार शाम को नोएडा से पुलिस कमिश्नर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर को फोन पर संपर्क कर लोकेशन का पता लगाने की बात कही| इस पर एसएसपी देहरादून की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात की गई, लेकिन नोएडा कमिश्नर की ओर से दोबारा फोन नहीं किया गया| सोमवार को श्रीकांत त्यागी की सीसीटीवी फुटेज हरिद्वार से मिलने की सूचना आ रही थी| लेकिन जांच में इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी| उत्तराखंड पुलिस लगातार नोएडा पुलिस के संपर्क में है| जब भी नोएडा पुलिस को सहयोग की जरूरत होगी तो पूर्ण सहयोग दिया जाएगा|
वहीं एसएसपी देहरादून दलित सिंह कुंवर ने कहा कि नोएडा से पुलिस टीमें ऋषिकेश आई थी लेकिन उन्होंने ऋषिकेश पुलिस से संपर्क नहीं किया और वापस चली गई| उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के सीओ और इंस्पेक्टर को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं|
दूसरी ओर हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने श्रीकांत त्यागी के हरिद्वार में होने की बात से मना किया है|
बता दे चलें कि नोएडा की एक सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर रुड़की में बॉर्डर और शहर में चेकिंग हुई पुलिस और खुफिया विभागों के लोग इसे लेकर अलर्ट पर है| खुफिया विभाग की टीम भी अपने स्तर पर जानकारी जुटाने में लगी हुई है| भाजपा नेता का शुक्रवार को ओमेक्स ग्रेंड सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है| करीब 2 मिनट के वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं|