
वर्तमान समय में हम लोग देखते हैं कि इस समाज में युवतियां सुरक्षित नहीं है। मगर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। बता दें कि दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 15 साल के लड़के से कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर वाहन चालकों से नौकरी मांगने गए युवक के साथ पार्किंग एरिया में आरोपितों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और सुबह होने पर जब पीड़ित अपने घर गया तो उसने अपने माता-पिता को उसके साथ घटी घटना के बारे में बताया जिसे सुन माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बता दें कि दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस के अनुसार नौकरी मांगने गया पीड़ित किशोर गामडी गांव में रहता है जिसके पिता चाय की दुकान चलाते हैं और अपने माता-पिता की आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए किशोर नौकरी की तलाश के लिए चला गया। जब वह न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में पांचवे पुश्ता के पास पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा तो वहां उसने वाहन चालकों से नौकरी मांगी। मगर आरोपितों ने उसे नौकरी तो नहीं दी बल्कि 30 वर्षीय चालक सुनील पुत्र हरपाल निवासी बागपत और सलीम उर्फ गुड्डू पुत्र अकबर निवासी बुलंदशहर ने किशोर के अकेले होने का फायदा उठाया और पार्किंग एरिया में उसके साथ कुकर्म किया। जब सुबह होने पर किशोर ने अपने माता- पिता को यह घटना बताई तो वह पार्किंग एरिया में पहुंचे और उन्होंने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीसीआर कॉल से उन्हें इस बात की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों ड्राइवर तथा कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ में यह बात भी सामने आई है कि पीड़ित किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है जिसका इलाज चल रहा है इसलिए वह अक्सर घर से चला जाता है और खुद ही वापस आ जाता है।

