
भारत की सात नई प्राकृतिक धरोहरों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया गया है। यूनेस्को के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने भारत की एक जगह के चयन पर बताया कि इन धरोहरों को सूची में शामिल किया गया है जो कि यह दर्शाता है कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण हो रहा है। भारत के पंचगनी और महाबलेश्वर महाराष्ट्र, सेंट मेरी आयरलैंड क्लस्टर का भू वैज्ञानिक धरोहर, मेघालयन एज गुफाएं, नगाहिल ओफियोलाइट , एर्रा मिट्टी डिब्बालू,तिरुमला हिल्स का प्राकृतिक धरोहर, बरकला का प्राकृतिक धरोहर को यूनेस्को के अस्थाई सूची में शामिल किया गया है।

