
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए दूसरी सूची भी जारी कर दी है| जिसके तहत 118 अभ्यर्थी शामिल है|
Advertisements

इन अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा|
आयोग के सचिव के अनुसार, 9 फरवरी को जो सूची जारी की गई थी इनमें होमगार्ड उपश्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, इस कारण पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाकी 118 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है| यह सभी उम्मीदवार अपने अभिलेख सत्यापन के लिए 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय पहुंचे|

