सना मकबूल ने नैजी को पछाड़कर अपने नाम किया बिग बॉस ओटीटी 3 का ताज

रियलिटी शो बिग बॉस में हर सीजन कई अभिनेता , यूट्यूबर और ब्लॉगर अपनी किस्मत आजमाने जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में इस सीजन को सना मकबूल में जीत लिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के महा मुकाबले में नैजी को पीछे छोड़कर सना मकबूल इस सीजन की विनर घोषित हो चुकी है। उन्होंने नैजी को पीछे छोड़कर अपने नाम यह ट्रॉफी की और विजेता बनकर सना काफी भावुक भी नजर आई।

रियलिटी शो में जाने के पहले दिन से ही सना मकबूल के मुंह से हमेशा ही यह बात सुनी गई कि वह इस शो में जीतने के लिए आई है और जीतकर ही जाएगी। उन्होंने जो भी बोला वह कर दिखाया है। फाइनल में उन्होंने नैज़ी को पीछे छोड़कर अनिल कपूर से बिग बॉस की ट्रॉफी ली।