दुखद:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

उत्तराखंड राज्य और भाजपा के लिए यह काफी दुखद खबर है कि उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोली का निधन हो चुका है बता दे कि वह लंबी समय से बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह दून अस्पताल में उन्होंने अपने अंतिम सांस ली।

बता दे कि कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायक की सीट भी छोड़ी थी और वह राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष भी थे। उनका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था और वह बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने दून अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली और उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। बता दे कि कैलाश गहतोड़ी चंपावत से 2017 और 2022 में चुनाव जीते थे जिसके बाद उन्होंने 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट से इस्तीफा दिया था।