रूस यूक्रेन वॉर:-युद्ध का चौदवा दिन हुआ हुआ भयानक साबित……. सूमी में 3 बच्चों समेत 22 की मौत

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 14 वाँ दिन है और यह दिन युद्ध में और भी अधिक भयानक साबित हुआ है। क्योंकि यूक्रेन से आज काफी दुखद खबर सामने आई हैं दरअसल रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में बीती रात को एयर स्ट्राइक की थी जिससे यूक्रेन को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। रूस द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से यूक्रेन में 3 बच्चों समेत 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। तथा वही दूसरी तरफ जैसे- जैसे दिन बीत रहे हैं रूस यूक्रेन पर अपने हमले तेज कर रहा है तथा रूस पर पक्ष्चिमी देश अपने प्रतिबंध भी बढ़ाते जा रहे हैं। बता दें कि इस बीच आज दिनांक 9 मार्च 2022 को बुधवार के दिन ब्रिटेन ने भी रूस के खिलाफ नए विमान प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है तथा ब्रिटेन के बाद कोका कोला कंपनी ने भी रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। तथा वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।