मतगणना के दिन इस चुनावी राज्य में रहेंगे शराब की दुकानें बंद……. निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

देश में आगामी 10 मार्च 2022 को यानी कि कल गुरुवार के दिन मतगणना होने वाली है जिसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यूपी में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।दरअसल निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतगणना के दिन सभी राजनैतिक दल अपनी हार में का गम और जीत की खुशी शराब पीकर ही मनाते हैं और उसके बाद शहर में दंगे होते हैं इसलिए निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश में कल सभी शराब की दुकाने बंद रहेंगी। आगामी 10 मार्च यानी कि कल सभी चुनावी राज्यों में सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी चुनावी राज्यों में उत्तर प्रदेश के 73 जिलों में सबसे अधिक विधानसभा सीटें हैं उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों में मतगणना होनी है तथा इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्वाचन आयोग द्वारा सभी तैयारियां कर दी गई है तथा शहर में दंगे ना हो इसलिए शराब को भी बंद कर दिया गया है।

Advertisements

Recent Posts