रूस ने यूक्रेन पर दागी एक के बाद एक 6 मिसाइलें…… इन देशों ने फिर लगाए रूस पर प्रतिबंध

बीते कई हफ्तों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब यूक्रेन पर रुसी हमले भी तेज हो रहे हैं हालांकि आज रूस और यूक्रेन के बीच 9 ह्यूमन कॉरिडोर पर सहमति बनी है मगर आज शुक्रवार के दिन रूस ने यूक्रेन के क़ीव स्थित मिलट्री एयरक्राफ्ट कारखाने पर एक के बाद एक छह मिसाइलें दागी जिसमें से यूक्रेनी सेना द्वारा दो मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। तथा जानकारी के मुताबिक जानकारी मिली है कि आज शुक्रवार के दिन रूस पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान ने भी कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 11 बैंकों और सरकारी एजेंसियों को बैन कर दिया है। और दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने 300 से अधिक दूसरों को एंट्री देने से मना कर दिया है। तथा जापान भी रूस पर प्रतिबंध लगाने के दौर में पीछे नहीं हैं जापान ने रशिया की 9 कंपनियों और 15 लोगों के खिलाफ नया प्रतिबंध लगाया है।