दुनिया में सबसे अधिक प्रतिबंधों का सामना करने वाला पहला देश बना रूस……. जानिए किस देश ने लगाए कितने प्रतिबंध

वर्तमान में विश्व की दूसरी शक्ति यानी कि रूस को कई हजार प्रतिबंधों का सामना करना पढ़ रहा है। तथा प्रतिबंधों के इस दौर में रूस ने ईरान को भी पीछे छोड़ दिया है।रूस को बीते 22 फरवरी 2022 से ही प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है 22 फरवरी को न्यूयार्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कास्टेलम डाट एआई के अनुसार रूस पर सबसे पहले 22 फरवरी को अमेरिका और उसके सहयोगी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए तथा उसके बाद 24 फरवरी को जब रूस ने अपने सैन्य अभियान की घोषणा की थी उसके बाद उस पर प्रतिबंध लगाए गए। तथा 22 फरवरी से पहले रूस के खिलाफ 2754 प्रतिबंध लगे हुए थे जिसके बाद उसने यूक्रेन पर हमला किया और हमले के दौरान रूस पर फिर से 2778 प्रतिबंध लगा दिए गए। तथा दोनों को मिलाने पर कुल 5532 प्रतिबंध रूस पर लग गए हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध से पहले दुनिया में ईरान पर 3616 प्रतिबंध लगे हुए थे मगर इस युद्ध के बाद रूस ने ईरान को भी पछाड़ दिया है। तथा अमेरिकी राष्ट्रपति बायडन ने अब रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। बता दे कि रूस पर कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए हैं जिसमें से स्विजरलैंड द्वारा 568, यूरोपीय संघ द्वारा 518, प्रतिबंध लगाए गए हैं। तथा इसके अलावा कनाडा ने 454, ऑस्ट्रेलिया ने 413, अमेरिका ने 243, ब्रिटेन ने 35 तथा जापान ने भी रूस पर 35 प्रतिबंध लगाए हैं।

Advertisements

Recent Posts