राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भाजयुमो का रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 70 विधानसभाओं में प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया।

Advertisements


अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभाओं में इस दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा अल्मोड़ा में दौड़ गांधी पार्क से रघुनाथ सिटी मॉल से पुनः वापस गांधी पार्क में समाप्त की गई, जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सौरभ वर्मा ने किया. दौड़ में 105 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर विशाल कनवाल, द्वितीय स्थान पर सागर बिष्ट, तृतीय स्थान पर सुंदर बोरा रहे. जबकि महिला वर्ग में लता अधिकारी प्रथम, भावना खोल लिया द्वितीय, निकिता कनवाल तृतीय स्थान पर रहे। इन प्रतिभागियों को नगद धनराशि तथा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दर्शन रावत ,भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, विनोद लटवाल, पारस कांडपाल, सहसंयोजक नमन गुरुरानी, सुंदर मटियानी, अर्जुन बिष्ट, हरीश कनवाल, अमित साह, पूनम पालीवाल, पारस पलनी, अजय वर्मा, आदित्य बिष्ट, विक्की सिंह, गोविंद मटेला, हीरा कनवाल , मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, निशा बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे.