2000 रुपये का नोट बंद, 1000 रुपये का नोट आ रहा वापस!, पढ़े पूरी खबर

8 नवंबर 2016 का दिन किसे याद नहीं होगा, जब रात 8:00 बजे 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान हुआ तो देशभर में इमरजेंसी जैसे हालत पैदा हो गए थे| करीब 7 साल बाद रिजर्व बैंक ने एक बार फिर वैसा ही ऐलान किया और इस बार 2000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए| अब सुनने में आया है कि 1000 रुपये के नोट दोबारा वापस आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर इसे लेकर बात छिड़ी तो रिजर्व बैंक ने खुद सामने आकर सबकुछ बता दिया है|

Advertisements


दरअसल, रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया था| तय समय तक 87 फ़ीसदी करेंसी वापस बैंकों में जा चुकी है, लेकिन अब भी करीब 10 हजार करोड़ के 2000 रुपये के नोट मार्केट में है, हालांकि अब इनकी वैलिडिटी समाप्त हो गई है, इसका मतलब यह है कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट है, उसका लेनदेन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता|


सोशल मीडिया पर छिड़ी बात पर रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है की अर्थव्यवस्था में नकदी की जितनी जरूरत है, 500 रुपये के पर्याप्त नोट सर्कुलेशन में चल रहे हैं| डिजिटल लेनदेन भी तेजी से बढ़ रहा है तो कैश की उतनी जरुरत नहीं रहेगी| फिलहाल सिस्टम में उतना कैश फ्लो है, जीतने की जरूरत है| रिजर्व बैंक ने लोगों से भी आग्रह किया है कि किसी भी तरह के अफवाह में ना आए और करेंसी को लेकर जागरूक रहें|