रुड़की:- मुफ्त इंटरनेट डाटा का झांसा देकर ठगे हजारों रुपए…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां इंटरनेट डाटा का झांसा देकर युवक से ₹1000 की ठगी की गई है इस मामले में युवक द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक गंगा नहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी पुनीत को एक फोन आया जिसमें बताया गया कि वह एक मोबाइल कंपनी का कर्मचारी है जिसे कंपनी की तरफ से 5G नेटवर्किंग की टेस्टिंग चलने की बात कही इसलिए कंपनी की तरफ से चुनिंदा ग्राहकों को एक माह के लिए फ्री नेट की सुविधा देने की बात भी उसके द्वारा कही थी इसके बाद कर में जारी बने व्यक्ति ने मोबाइल पर लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक को ओपन करके कंपनी की औपचारिकताएं पूरी करनी होगी इसके बाद पीड़ित ने लिंग को ओपन किया और लिंक ओपन करते ही उसके खाते से ₹21000 की रकम साफ हो गई जब खाते से निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया तो युवक को ठगी का पता चला इस मामले में पीड़ित नहीं शिकायत दर्ज की है और पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है।