रुड़की:- क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है डेंगू……. नाकाफी साबित हो रहे हैं सरकार की ओर से रोकथाम के लिए उठाए गए कदम

उत्तराखंड राज्य में डेंगू काफी तेजी से फैल रहा है। बता दे कि रुड़की एवं आसपास के क्षेत्र में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग इससे काफी परेशान है। सरकार ने डेंगू की रोकथाम के लिए जो भी उपाय किए हैं वह कम साबित हो रहे हैं। डेंगू की जांच करने में भी दो से तीन दिन का समय लग रहा है और क्षेत्र की पैथोलॉजी लैब में 12:00 बजे के बाद जांच के लिए सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं।

जानकारी हेतु बता दें कि राज्य में बीते जुलाई माह से डेंगू का खतरा लगातार सामने आ रहा है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और 100 से ऊपर मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है यह सरकारी आंकड़ों के अनुसार है हालांकि वास्तव में आंकड़े इससे कई ज्यादा है और रुड़की तथा उसके आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध बुखार से 5 से भी अधिक मौते हो चुकी हैं। डेंगू से राहत पाने के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है और घंटों इंतजार के बाद चिकित्सकों की ओपीडी में मरीजों का नंबर आ रहा है।