बॉलीवुड में छाई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’……. जानिए अब तक कितने करोड़ तक पहुंचा बिजनेस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लगातार करोड़ों में कमाई कर रही है और 16वें दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। बता दें कि तीसरे शनिवार को फिल्म ने अच्छी कमाई की है। इस बीच ‘गदर- 2’ और ‘ओएमजी- 2’ की कमाई से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अधिक प्रभावित नहीं हुई। यह फ़िल्म आलिया भट्ट और रणबीर कपूर द्वारा कास्ट की गई है तथा सिनेमाघरों में इसे 28 जुलाई को रिलीज किया गया। यह साल की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म ने तीसरे शनिवार को खूब कमाई की। फिल्म ने 16वें दिन 3.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपए कमाए थे और अब तक आलिया तथा रणवीर की फिल्म ने 126.83 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।ऐसा माना जा रहा था कि गदर-2 और ओएमजी -2 के बीच इस फ़िल्म को ज्यादा अटेंशन नहीं मिल पाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं बल्कि दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई और इसने अच्छी खासी कमाई की। बता दें कि इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी, अंजली आनंद और जया बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया है।