
रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 27 की रात 11 बजे से चक्का जाम की चेतावनी दी है| आज इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने बैठक बुलाई है| उनका कहना है कि पूर्व की लगातार सहमति के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है|
दरअसल, मोर्चा ने 11 सितंबर को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आंदोलन का नोटिस दिया था| यह आरोप लगाया गया है कि 6 अप्रैल को आंदोलन नोटिस पर 25 अप्रैल को शासन और निगम स्तन पर वार्ता सकारात्मक हुई थी| इसके बावजूद आज तक कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है| जुलाई में दोबारा विपक्षीय वार्ता के बाद आश्वासन मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई| अब आज बैठक में चक्का जाम की रणनीति बनाई जाएगी| इस आंदोलन में परिवहन निगम के सभी संवर्ग के कर्मचारी शामिल होंगे|
