हल्द्वानी:- पुलिस की रडार पर है नशा तस्करी से जुड़े 51 अपराधी…… चिन्हित की गई संपत्ति

उत्तराखंड राज्य में नतशा तस्करो के खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि तराई से पहाड़ तक नशा तस्करी से जुड़े ऐसे 51 अपराधी है जो कि पुलिस की रडार पर है और पुलिस ने इनकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर लिया है जिसे जब्त करने के लिए फाइल संस्तुति के लिए डीएम कार्यालय भेज दी गई है।

Advertisements

बता दे कि सबसे अधिक 25 अपराधी नैनीताल व 13 उधम सिंह नगर तथा 13 अपराधी चंपावत ,अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के हैं। सरकार कुमाऊं को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त करना चाहती हैं और इसी मिशन के साथ पुलिस भी आगे बढ़ रही है। बरेली से पहुंच रही स्मैक पर कुछ हद तक अंकुश लगा है और पहाड़ पर भी मैदान से आने वाले चरस की खपत कम हुई है। बता दे कि बीते दिनों नैनीताल पुलिस ने इस स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की थी इस दौरान 1 किलो स्मैक पकड़ी गई और दूसरे दिन 1 किलो चरस तथा उसके बाद नशीले इंजेक्शन की खेप पकड़ी गई और ऐसे 51 अपराधी है जिनकी अवैध संपत्ति को पुलिस जब्त करने की कार्यवाही कर रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले में डीएम स्तर पर जांच चल रही है और उनके आदेश मिलते ही संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Recent Posts