ऋषिकेश:- पर्यटकों को राफ्टिंग में मिलेगी अब यह सुविधाएं……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में अब पर्यटकों को राफ्टिंग के दौरान कुछ विशेष सुविधा मिलेगी। बता दें कि यहां पर्यटकों को मंदिर से लेकर नदी के किनारे तक आनंद लेने के लिए मिल जाता है और यहां पर्यटकों को राफ्टिंग के लिए विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी। गंगा के कौडियाला- मुनीकिरेती ईको टूरिज्म जोन में अब आने वाले दिनों में पर्यटकों को बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति राफ्टिंग जोन में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है और शुल्क से संबंधित तथा अन्य सुविधाएं भी अब डिजिटल होगी।

बता दे कि इस संबंध में जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने नगर पालिका सभागार में राफ्टिंग प्रबंधन समिति के साथ बैठक की और इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिला साहसिक खेल अधिकारी को राफ्ट रजिस्टर तथा गाइड्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा और राफ्टिंग कंपनियों के इंश्योरेंस के लिए बैंक से समन्वय करने के लिए भी सदस्यों को निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी ने राफ्टिंग स्थलों पर चेंजिंग रूम, शौचालय तथा व्यवस्थित काउंटर बनाने और पर्ची ऑनलाइन काटने के साथ ही सभी तरह का लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं तथा नियमो के विरुद्ध एवं अवैध राफ्टिंग संचालन के लिए चालान बुक बनाने तथा चालान की धनराशि तय करने व समय-समय पर चेकिंग हेतु नियमावली बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं और राफ्टिंग स्थलों पर विशेष साफ- सफाई संबंधित निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा सदस्यों को दिए गए हैं।