मात्र 28 गेंदों में अर्ध शतक लगाने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, धोनी का भी तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंदों में अर्धशतक लगाकर खुद को दुनिया में नंबर एक खिलाड़ी बना दिया है। बता दें कि ऋषभ पंत ने एम एस धोनी और इयान स्मिथ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते साल 2006 में एम एस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में अर्ध शतक लगाया था तथा वही इयान स्मिथ ने भी 1990 में 34 गेंदों पर ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। मगर इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऋषभ पंत ने केवल 28 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया और दोनों को पीछे छोड़ दिया तथा टेस्ट क्रिकेट में 28 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले ऋषभ पंत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। यह अर्धशतक ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में डे- नाइट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लगाया और यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। और टेस्ट क्रिकेट में वे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

Advertisements

Recent Posts