
देश को आज कोरोना वायरस के खतरे से काफी हद तक राहत मिली है पिछले दिनों जहां प्रतिदिन मामले 300000 से भी ज्यादा दर्ज हो रहे थे वहीं बीते 24 घंटे की अगर बात करें तो देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,55,874 नए मामले दर्ज हुए हैं। एक ही दिन में कोरोना के मामलों में 50000 से भी अधिक की गिरावट आना वाकई काफी अच्छे संकेत है।
Advertisements

इससे पिछले आंकड़ों की अगर हम बात करें तो उनकी तुलना में आज देश में 50,190 मामले कम दर्ज हुए हैं। वही इस संक्रमण से बीते 24 घंटे के अंदर 2,67,753 मरीजों ने रिकवरी की है। और वहीं दूसरी तरफ देश में 614 लोगों ने 24 घंटे के अंदर इस संक्रमण से अपनी जान गवाई है।

