राहत -: रविवार को जोशीमठ में दर्ज नहीं की गई नहीं दरार, अब तक 181 भवन असुरक्षित घोषित

देहरादून| बीते रविवार को जोशीमठ से राहत भरी खबर सामने आई| सरकार के रजिस्ट्रर में किसी नए भवन में कोई दरार दर्ज नहीं हुई है|

Advertisements


बताते चलें कि अब तक 863 भवनों में दरारें आई हैं जबकि 181 भवनों को पुरी तरह असुरक्षित घोषित किया गया है| लेकिन इस संख्या में रविवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई| इन भवनों में रहने वाले 275 परिवारों के 925 सदस्यों को विभिन्न अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया है| जबकि अग्रिम आपदा राहत राशि के रूप में अब तक तीन करोड़ 71 लाख 27 हजार रुपए की धनराशि भी बांटी जा चुकी है|
आपदा प्रभावित परिवारों को स्थानीय प्रशासन की ओर से हीटर तथा ब्लोअर उपलब्ध कराए जा रहे हैं|
मिली जानकारी के अनुसार राहत शिविरों में 1082 लीटर दूध, 105 लोगों को इलेक्ट्रिक कैटल, 110 लोगों को थर्मल वेयर, 175 लोगों को हॉट वाटर बोतल, 592 लोगों को टोपी, 280 लोगों को मोजे, 213 लोगों को शॉल आदि जरूरत का सामान वितरित किया गया है| साथ ही लोगों को खाद्यान्न किट, कंबल, डेली यूज़ किट, जूते भी दिए गए हैं|