राहत- कोरोना के मामलों में आई गिरावट…….. रिकवरी रेट में हुई बढ़ोतरी, पढ़ें पूरी खबर

देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलों में काफी राहत मिली है जहां देश में मंगलवार और बुधवार को कोरोना के मामले तीन लाख से कम दर्ज हुए वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। जोकि यह संकेत दे रहा है, कि कोरोना की तीसरी लहर अब ढलान पर है।

बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 2,85,914 नए मामले सामने आए हैं। और वहीं दूसरी तरफ बीते 24 घंटे के अंदर इस संक्रमण से 2,99,073 मरीजों ने रिकवरी भी की है। और इन आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 22 लाख 23 हजार हो गए हैं।

Recent Posts