
वर्तमान में उत्तराखंड में केवल तीन शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है| साथ ही पहली बार इस दीपावली में दो पर्वतीय शहरों नैनीताल और टिहरी में रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी|
बीते दिनों देहरादून में एक्यूआई 67, ऋषिकेश में 40 और काशीपुर में 112 रहा| अन्य शहरों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रतिमाह पहले सप्ताह में एक्यूआई जारी किया जाता है| वही दिल्ली एनसीआर के गंभीर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पर्यटक नैनीताल का रुख अपना रहे हैं|
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुशांत पटनायक के मुताबिक, इस बार दीपावली से पहले 5 नवंबर से 19 नवंबर तक कुल 15 दिन वायु की गुणवत्ता जांच और धनी प्रदूषण की जांच की जाएगी प्रत्येक शहर में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार तीन स्थानों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण की जांच होगी|

