
देश में बहुत इंतजार करने के बाद आखिरकार आज वह दिन आ गया। आज यानी कि 10 मार्च 2022 गुरुवार का दिन इस दिन का इंतजार कर रहे राजनीतिक दलों के लिए कुछ ही घंटों बाद उनकी तकदीर के फैसले हो जाएंगे। देश के पांच चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, पंजाब में आज 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी तथा मतगणना के बाद कुछ ही देर में राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तकदीर का भी फैसला हो जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों हुए सर्वे के अनुसार जनता का रुझान एक बार फिर भाजपा की तरफ है मगर कांग्रेस ने एग्जिट पोल को भी नकारते हुए बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। जो भी हो आज तस्वीर साफ हो जाएगी आखिर कौन करेगा सत्ता में वापसी और किसे फिर करना पड़ेगा 5 साल इंतजार। बता दें कि आज मतगणना वाले दिन के लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा बीते बुधवार को निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में आज के दिन शराबबंदी के निर्देश भी दिए हैं। आज उत्तर प्रदेश में शराब की छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े ठेके तक बंद रहेंगे तथा मतगणना वाली जगह पर सुरक्षा के लिए भी निर्वाचन आयोग द्वारा कई व्यवस्थाएं की गई हैं।

