
रामनगर। क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पीएनजी पीजी कॉलेज के लिए निकली महिला प्रोफेसर लापता हो गई है। बता दे कि घरवालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है और उनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ निवासी ऋचा पुनेठा यहां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है। वह वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर है तथा अविवाहित है और रामनगर में किराए के घर पर रहती है जो 2 सितंबर को ड्यूटी पर कॉलेज नहीं पहुंची जिसकी जानकारी घरवालों को मिली और उन्होंने उनके मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कॉल नहीं लग पाई इसके बाद उनके पिता नीलांबर पुनेठा ने कोतवाली पहुंचकर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने महिला प्रोफेसर की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बेटी के लापता होने से उनके परिवार वाले काफी चिंतित हैं। बता दे कि जब वह ड्यूटी के लिए कॉलेज नहीं पहुंची तो उनके मोबाइल से संपर्क किया गया और बताया जा रहा है कि वह सुबह 8:30 बजे 2 सितंबर को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन पहुंच नहीं पाई उनकी अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली है। अब पुलिस की टीम संभावित क्षेत्रों पर तलाश कर रही है।

