राजाजी पार्क -: आज से 15 जून तक ले सकते हैं जंगल सफारी का आनंद

रायवाला| आज मंगलवार से राजाजी टाइगर रिजर्व के पर्यटक गेट पर्यटकों के लिए खुल गए हैं| सुबह 10:00 बजे मोतीचूर गेट को रेंज अधिकारी आलोकी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए खोल दिया है| इस दौरान गेट को फूलों से सजाया गया था| वहीं चीला रेंज के गेट भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है|


बताते चले कि पार्क 15 नवंबर से 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है| इस बार पार्क में अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद लगाई जा रही है| पार्क में 7 रेंज हैं| इसमें से 5 रेंज में पर्यटक जंगल सफारी करते हैं| रेंजर अधिकारी के मुताबिक जंगल सफारी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है|