गौरवान्वित -: कक्षा 11वीं के छात्र अनुराग रमोला को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून| कक्षा 11वीं के छात्र अनुराग रमोला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से नवाजा| अनुराग केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में 11 कक्षा के छात्र है| इस बात के लिए बीते वर्ष कला और संस्कृति में पेंटिंग के लिए अनुराग का नाम चयनित किया गया था| कोरोना के चलते इस वर्ष अवार्ड दिया गया| अवार्ड वितरण के दौरान पीएम मोदी ने अनुराग सहित देशभर के चयनित बच्चों से ऑनलाइन संवाद भी किया|


अनुराग ने पर्यावरण के खतरे को लेकर पेंटिंग बनाई थी| मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव एचसी सेमवाल को पत्र लिखकर अनुराग के चयन की जानकारी दी गई थी|
अनुराग मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर के रहने वाले हैं| वर्तमान में वह परिवार के साथ देहरादून की चंदन नगर में रहते हैं| अनुराग के पिता चैत सिंह नगर निगम में कार्यरत है| जबकि मां सुनीता रमोला गृहणी है|