विधानसभा चुनाव :- 27 को पर्चा भरेंगे कैलाश, तैयारियों में जुटी भाजपा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा 52 विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कैलाश शर्मा 27 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक सोशल मीडिया नमन गुरुरानी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा 27 जनवरी बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे नामांकन के बाद भी पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर से लेकर विधानसभा तक पूरी तरह विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है और अल्मोड़ा विधानसभा में एक बार फिर से ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी की होगी, मैंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी लोग एकजुट होकर कैलाश शर्मा जी के लिए कार्य कर रहे हैं निश्चित ही हम अल्मोड़ा में और उत्तराखंड में कमल खिलाने में कामयाब होंगे