कांग्रेस के लिए गले की फांस बना बजरंग दल पर बैन का वादा, खड़गे को 100 करोड़ का लीगल नोटिस

कर्नाटक में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर बैन लगाने की बात करने वाले कांग्रेस के घोषणापत्र (Manifesto) को लेकर राज्य में घमासान मचा हुआ है| अब बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने इस मामले में कांग्रेस को मानहानि का नोटिस भेजा है| संगठन ने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है|

Advertisements


बजरंग दल चंडीगढ़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए नोटिस में कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है| साथ ही इसकी तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से की है| विश्व हिंदू परिषद ने भी इस नोटिस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी को विश्व स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कीमत चुकानी होगी|


कर्नाटक में चुनाव को लेकर सियासी माहौल चरम पर है| अभी तक तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जय बजरंग बली के नारे के साथ भाषण की शुरुआत और अंत कर रहे थे| अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी ‘जय बजरंग बली’ का नारा लगाने और लगवाने लगे हैं|