आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेगी| राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका राष्ट्र के नाम पहला संबोधन होगा| राष्ट्रपति भवन में शनिवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी|


बताया गया कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा| साथ ही देश की जनता दूरदर्शन के सभी चैनलों पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के संदेश को देख सकती है| राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन शाम 7:00 बजे से शुरू होगा| इसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा| बताते चलें कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद इसको क्षेत्रीय चैनलों द्वारा संबंधी क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा| आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगी|