
देहरादून| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी| बीते शुक्रवार को मुख्य सचिन डॉ. एसएस संधु ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की| बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एचएन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल हुए|
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी| उनका 8 नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है| 9 नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे| राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्था जुटा लेने के निर्देश दिए हैं|
