![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
सरकारी बालिका गुरुकुल आवासीय विद्यालय में 10 छात्राओं को चूहे ने काट दिया उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा| यह मामला तेलंगाना के कामारेड्डी जिले का है| भाजपा ने इस हालत के लिए प्रदेश की टीआरएस सरकार की आलोचना कर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने की मांग की है| प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि बेशक हम में से कोई हमेशा जीवित नहीं रह सकता, लेकिन टीआरएस सरकार को बच्चों को तो कम से कम बचाना चाहिए| यह बच्चे हम सभी का भविष्य है| उन्होंने कहा कि इन बच्चों को तत्काल सुरक्षा अच्छा भोजन, स्वस्थ पर्यावरण दिया जाना चाहिए|
बताते चलें कि इससे पहले भी चूहे काटने की घटनाएं हुई थी| मार्च 2022 में वारंगल के महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में मरीजों को चूहे काटने की घटना सामने आई है| चूहे आईसीयू में घुसकर मरीजों को काट रहे थे| वहीं दिसंबर 2021 में रंगारेड्डी जिले के अन्य सरकारी आवासीय विद्यालय में 9 विद्यार्थियों को चूहे के काटने के मामला सामने आए|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)