सियासी हलचल -: धामी बनेंगे सीएम?, बुलाया गया दिल्ली, उत्तराखंड के सीएम पर आज फैसले की उम्मीद

देहरादून| विधानसभा चुनाव निपटने के बाद बीजेपी की जीत हुई लेकिन जीत के साथ पुष्कर सिंह धामी की हार ने पार्टी को एक गहरा झटका दिया क्योंकि पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा था| लेकिन उनकी हार हो गई और पार्टी बहुमत से विजय हुई ऐसे में अब मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर विचार विमर्श चल रहा है और जनता की निगाहें भी नए मुख्यमंत्री पर है| कई विजयी विधायकों ने धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी सीट छोड़ने का दावा किया है ऐसे में अब मुख्यमंत्री पद पर आज फैसला आने की जानकारी प्राप्त हुई है| पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशल को दिल्ली बुलाया गया है| आज वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे| नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए ये बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण होगी|
राज्य के भाजपा अध्यक्ष कौशल ने कहा कि ‘उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी| भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशल बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे|
अब देखना यह होगा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला होता है या नहीं|