Pithoragarh- यह क्या चाय के बहाने बेची जा रही थी शराब……… 27 लोगों के खिलाफ हुई कार्यवाही

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सभी जिलों की पुलिस अपना भरपूर सहयोग दे रही है।
इसी दौरान पिथौरागढ़ से पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की। दरअसल यह लोग चाय के ठेले व ढाबों पर चाय बेचने के बहाने से शराब का धंधा चला रहे थे तथा चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिले के कई दुकानों व ढाबों से शराब बरामद की है तथा पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की।

जिले के एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है, कि उन्होंने जिले में नशा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है उन्होंने कहा है कि यदि थर्टी फर्स्ट व नए साल में किसी ने भी जिले में शराब पीकर हुड़दंग मचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। तथा उन्होंने जिले में नए साल के दौरान जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।