पिथौरागढ़:- जिले की सड़कों को गड्डो से मिलेगी मुक्ति….. बना यह प्लान….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ की सड़के गड्ढा मुक्त होंगी। बता दें कि पिथौरागढ़ की सड़कों को गड्डो से मुक्ति मिलेगी। सड़क निर्माण से जुड़े लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई समेत अन्य विभाग यह कार्य करेंगे।

डीएम रीना जोशी ने सड़क मार्ग पर बने गड्ढे और उनके पेचिंग के कार्य की कार्य योजना बनाकर उन्हें सही करने के निर्देश दिए हैं और आदेश दिए हैं कि जिन मार्गों पर बार-बार सड़क दुर्घटनाएं घटित होती हैं उन पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी डीएम द्वारा दिए गए हैं। इस दिशा में जल्द ही कार्य होगा और सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे।