![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
पिथौरागढ़। बीते 15 दिन पूर्व जाजरदेवल थाने में तहरीर देते हुए एक युवती ने कहा था कि जिला मुख्यालय के समीप एक गांव में रह रहा युवक उसे आपत्तिजनक तस्वीरें भेजता है तथा युवती को काफी परेशान करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी जिसके बाद आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को मंगलवार के दिन पुलिस ने आरोपी गलाती धारचूला निवासी देव सिंह पुत्र खड़क सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तथा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। तथा इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में एसआई जसवीर सिंह, एसआई प्रियंका इजराल, कॉन्स्टेबल दीपक फर्त्याल, कांस्टेबल सुरेंद्र मनराल, अरविंद कुमार, राजेंद्र ओली शामिल रहे।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)