
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने छापामारी कर ढाबा संचालक और दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बता दे कि दुकान और ढाबे में शराब बेचने और पिलाने पर इन्हें गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जाजर देवल प्रकाश पांडे ने मड़ेगांव तिराहे के पास ओवैस शराब परोसने और बेचने पर गौरव सिंह को 27 पव्वे शराब के साथ गिरफ्तार किया है और इसके साथ ही बसंत पंत ने रोडवेज के सामने एक ढाबे में छापेमारी की जहां लोगों को शराब परोसी जा रही थी और पुलिस ने उसे 22 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की तथा उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
बता दे कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान काफी तीव्र कर लिया है और पुलिस इस तरह अवैध नशे का व्यापार करने वालों और शांति भंग करने वालों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई कर रही है।

