![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0069.jpg)
पिथौरागढ़। 2022 में धारचूला मुनस्यारी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी रहे धारचूला की पय्याँपौड़ी सीट से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने देहरादून में BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
छात्र जीवन से ही राजनीति में पदार्पण कर क्षेत्र में अपनी अलग पैठ बनाने वाले पय्याँपौड़ी से जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने देहरादून में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सम्मुख भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में धारचूला से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी पहचान और क्षेत्र में अपनी पैठ को मजबूती से रखने के साथ ही 2012 से ही धारचूला -मुनस्यारी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240415-WA0071.jpg)