![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लोगों को घरेलू गैस की कीमतों में ₹27 अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। दरअसल ₹27 अधिक चुकाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को पिथौरागढ़ में सिलेंडर होम डिलीवरी नहीं होने से वितरण केंद्रों से ही लेना पड़ता है। जहां से उन्हें घर तक ₹27 लेबर चार्ज भी देने होते हैं। पिथौरागढ़ में कुल 18 हजार से अधिक गैस उपभोक्ता है जिनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा नहीं मिली है बल्कि उन्हें गैस वितरण केंद्र से ले जानी पड़ती है जिस पर ने ₹27 लेबर चार्ज भी देने पड़ते हैं। यानी कि निर्धारित सिलेंडर की कीमत से ₹27 अधिक देने होते हैं। पिथौरागढ़ में सिलेंडर की कीमत ₹993 प्रति सिलेंडर है मगर सिलेंडर पहुंचाने वाले मजदूर के भाड़े के समेत लोगों को ₹1020 देने होते हैं। जबकि पिथौरागढ़ में 993 रुपए प्रति सिलेंडर में होम डिलीवरी का खर्च भी शामिल है। और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तो इससे भी अधिक कीमत चुकानी पड़ रही हैं। तथा अब पिथौरागढ़ में सिलेंडर उपभोक्ताओं का कहना है कि उपभोक्ताओं पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही हैं ऐसे में अविलंब होम डिलीवरी सेवा शुरू करवाई जानी चाहिए।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)