पिथौरागढ़- जिले में मिला ओमीक्रोन का पहला मामला……… मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में ओमीक्रोन का पहला मामला मिलने के कारण जिले के स्वास्थ्य विभाग में और जनता में हड़कंप मच गया है। दरअसल पिथौरागढ़ जिले में यह पहला मामला दर्ज हुआ है जिस कारण लोग काफी परेशान हैं। बीते 25 दिसंबर को नगर से लगे एक गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसका सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया और बीती देर शाम उसकी रिपोर्ट आई है। जिसमें व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव पाया गया है।

जनपद में इस मामले के बाद अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्तियों पर भी कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। जानकारी मिली है, कि संक्रमित व्यक्ति खटीमा से पिथौरागढ़ पहुंचा था जिसके बाद उसका टेस्ट करवाया गया। तथा ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है क्योंकि सीमांत जिले में कोरोना वायरस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति फिलहाल स्वस्थ है।