पिथौरागढ़:- खाई में गिरी कार… तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही कार बंगापानी में खाई में गिर गई और इस दौरान पिथौरागढ़ के तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इनोवा कार से युवक मुनस्यारी जा रहे थे और बंगापानी से 1 किलोमीटर पहले एन बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकों में एक युवक सेना का जवान भी बताया जा रहा है इसके अलावा एक अन्य युवक की हालत बेहद गंभीर है, यह हादसा रविवार को हुआ। जैसे ही इस घटना की सूचना क्षेत्र के लोगों को और पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंचे जहां दो युवक लक्ष्मण सिंह नेगी और अंकित पांडे निवासी पिथौरागढ़ मृत मिले और वही आयुष पंत निवासी पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो चुका था आयुष पंत ने अस्पताल ले जाते समय अस्कोट के पास दम तोड़ दिया इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply