
पिथौरागढ़। जिले के डीडीहाट में आज दिनांक 4 फरवरी 2022 को शुक्रवार के दिन पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने वाहन संख्या यूके05 टीए1032 को रोका तथा उससे पुलिस ने 14 पेटी बियर की बरामद की। साथ में पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर कन्याल निवासी नैनपापु डीडीहाट को भी गिरफ्तार कर लिया है। चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस अलर्ट मोड पर है और इस तरह के कारनामों पर पुलिस चौकन्नी होकर अपनी नजर रख रही है।

