अज्ञात रूप से लगी आग में स्वाहा हो गए लोगों के आशियाने,पढ़ें पूरी खबर

आंध्र प्रदेश। 12 नवंबर शुक्रवार की रात को आंध्र प्रदेश के विजयनगर में मेंटाडा मंडल के जक्कुवा गांव में आग लगने से कई लोगों के घर ध्वस्त हो गए दरअसल बीते शुक्रवार की रात को गांव में लोग अपने घरों में अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे हुए थे। मगर एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग की वजह से गांव में तहलका मच गया और देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई तथा आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया व लोगों के घर उनके सामने ही ध्वस्त हो गए।

Advertisements

इस बेकाबू आग में किसी की जान नही गई रेस्क्यू टीम ने आकर समय पर सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया तथा जिनके घर आग में जल गए है उन्हें स्थानीय स्कूलों में ठहराया गया है फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। और पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है।