राशन को तरसे लोग, 1 वर्ष से नहीं मिल रहा सरकारी योजना का लाभ

उत्तराखंड। प्रदेश और देश की सरकार भले ही मुफ्त राशन योजना का जमकर प्रचार प्रसार कर रही हूं मगर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, अल्मोड़ा जनपद में ही कई सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनको अभी तक 1 वर्षों से किसी भी प्रकार की सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता उन्हें राशन कार्ड अपडेट ना होने की बात कह रहे हैं तो वहीं प्रशासन भी इस पर मौन साधे बैठा है।

Advertisements

सरकार की राशन योजनाएं प्रचारित एवं प्रसारित बड़े जोर शोर से की जा रही हैं बावजूद इसके आमजन को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है अल्मोड़ा जनपद के सैकड़ों गांवों में कई सैकड़ों परिवारों को 1 वर्ष से अधिक समय से राशन नहीं मिल पा रहा है जो कि सरकार की योजनाओं की पोल खोल रहा है, एक तरफ बेरोजगारी, कोरोना महामारी दूसरी ओर सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं पहुंचने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।