पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहे यात्रियों का वाहन सड़क पर पलटा, 16 घायल

बागेश्वर| दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन के लिए जा रहे इस्कान संतों के दल का वाहन सड़क पर पलट गया|


मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं|


बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कलना बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया| यात्रियों को हल्की चोट आई है| दो महिलाओं के हाथ फैक्चर है|


ट्रैवलर वाहन में 16 पर्यटक बैठे थे| सभी पर्यटक पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे|
इस्कान संतों का दल दिल्ली से पहाड़ घूमने के लिए आया था| आज शिवरात्रि की सुबह सभी लोग बाबा बागनाथ के दर्शन के बाद पाताल भुवनेश्वर घूमने जा रहे थे| तभी बागेश्वर-कांडा मार्ग पर स्थित कलना बैंड के पास वाहन पर से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया| वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई|


सूचना से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया| जहां उनका इलाज किया गया| 2 लोगों के हाथ में फैक्चर है| जिनका इलाज चल रहा है| घटना के बाद यात्रा भी प्रभावित हुई है|
मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है| पुलिस घटना की जांच कर रही है|